RBSE Half Yearly Time Table 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएंगी। इसका टाइम टेबल 26 नवंबर 2024 को जारी किया गया है। अब आप अपना टाइम टेबल अपनी कक्षा के अनुसार यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड के विद्यार्थी जो 9वीं, 10वीं, 11वीं, और 12वीं कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं, वे अब Rajasthan Board Half Yearly Time Table 2024 की तलाश कर रहे हैं। इस पृष्ठ पर, हमने आपको राजस्थान बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024 से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है।
राजस्थान बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन 14 दिसंबर 2024 से लेकर 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें हर दिन विषय वार दो शिफ्टों में परीक्षाएं ली जाएंगी।
पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
RBSE Half Yearly Time Table 2024 Highlight
परीक्षा का नाम | आरबीएसई अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 |
---|---|
बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) |
कक्षा का नाम | 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा |
अकादमिक वर्ष | 2024-25 |
अर्धवार्षिक परीक्षा तिथि | दिसंबर 2024 |
लेख श्रेणी | टाइम टेबल |
स्थिति | उपलब्ध |
समय सारणी जारी तिथि | 26 नवंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | Rajasthan Board |
Rajasthan Board Half Yearly exam Time Table
राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं। यदि आप भी 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें:
इस बार RBSE अर्द्धवार्षिक परीक्षा 12 दिसम्बर 2024 से शुरू होगी। बोर्ड द्वारा परीक्षा के टाइम टेबल की घोषणा 26 नवम्बर 2024 तक कर दी जाएगी।
विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024 का टाइम टेबल यहां देख सकते हैं और इसे पीडीएफ में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सम्भवत: इस परीक्षा का आयोजन स्कूलों में किया जाएगा और विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए समय से पहले टाइम टेबल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
How to Download RBSE Half Yearly Time Table 2024 Pdf in Hindi
- सबसे पहले परीक्षार्थी को राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब, वेबसाइट पर आपको Rajasthan Time Table का लिंक दिखाई देगा।
- Rajasthan Exam Scheme लिंक को ओपन करें।
- इसके बाद, आपका टाइम टेबल आपके मोबाइल या पीसी के स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आप इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष: इस लेख के माध्यम से हमने RBSE अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024 के टाइम टेबल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है। आप इस आर्टिकल की मदद से राजस्थान बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा सकते हैं।